फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी को पीटकर बदमाशों ने लूटा

Mon, 24 Oct 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सरायअकिल में रविवार की रात बदमाशों ने हार्डवेयर व्यापारी मामा-भांजे को पीटकर तीन लाख रुपया लूट लिया। घायल मामा-भांजे को धमकी देते हुए बदमाश भाग निकले। जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक एसओजी और डाग स्क्वायड टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


  सरायअकिल कस्बे के गल्लामंडी निवासी अमित जायसवाल पुत्र छोटेलाल की पटेल चौराहे पर हार्डवेयर की दुकान है। अमित अपने भांजे रजनीश कुमार पुत्र रामकुमार के साथ दुकान का कारोबार देखता है। रविवार की रात करीब 10.30 बजे दोनों दुकान बंद कर घर जा रहे थे। पटेल चौराहे के समीप खड़े आधा दर्जन  बदमाशों ने घेरकर दोनों को रोक लिया और कनपटी पर तमंचा सटाते हुए बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद तीन लाख रुपए से भरा बैग छीनकर भाग निकले।

व्यापारियों के साथ हुई लूट की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात पुलिस ने घायल अमित की तहरीर पर पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए इंटेलीजेंस विंग टीम के साथ सरायअकिल पुलिस को लगाया गया है। जल्द ही लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें