फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर में चोरी, हड़कंप

Wed, 14 Dec 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
चरवा के काजू गांव में मंगलवार को दिन दहाड़े बेखौफ चोर किसान का घर खंगाल ले गए। बंद मकान का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने नगदी समेत तीन लाख रुपये के गहने पार कर दिया। घटना की जानकारी किसान को खेत से घर लौटने पर हुई। पड़ोसी के घर हुई चोरी की भनक लगते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


    चरवा थाना क्षेत्र के काजू गांव इन दिनों चोरों के निशाने पर है। दो दिन पहले जहां रात में चार घरों से नगदी समेत दो लाख का सामान पार किया। वहीं मंगलवार की दोपहर दिनदहाड़े गांव की सुदामा देवी पत्नी जवाहर लाल का बंद मकान खंगाल ले गए। मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर के भीतर घुसे चोरों ने 19 हजार नगदी समेत करीब तीन लाख रुपये कीमत के गहने उठा ले गए। घटना के दौरान किसान दंपति खेत पर काम करने के लिए गया था। छोटा बेटा मवेशी चराने गया था। घटना की जानकारी किसान को घर लौटने पर हुई। टूटा ताला देख पीड़ित के होश उड़ गए। भीतर जाकर देखा तो वह सन्न रह गया। पड़ोसी के घर चोरी की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

दो दिन पहले गुम हुई थी आलमारी की चाभी
 चरवा थाना क्षेत्र के काजू गांव निवासी जवाहर लाल के तीन लड़के मुंबई में कमाई करते है। जवाहर की पत्नी सुदामा देवी की मानें तो दो दिन पहले उसके घर में रखी आलमारी की चाभी अचानक गुम हो गई थी। चाभी तो नहीं मिली पर आलमारी में रखी सारी संपत्ति चोरी हो गई। कयास है कि जिस व्यक्ति के हाथ चाभी लगी थी उसी ने वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें