फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक समेत तीन के घरों में चोरी

Mon, 26 Jan 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ा (कौशाम्बी)। बेखौफ चोरों ने शनिवार की रात सैनी कोतवाली के मीरापुर तकिया और सौरई बुजुर्ग गांव में शिक्षक समेत तीन के घरों में चोरी की। सेंध काटकर इन घरों से चोर नगदी गहने, बर्तन समेत करीब चार लाख रुपये का सामान समेट ले गए। चोरी की घटना से गांवों में सनसनी मच गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद भुक्तभोगियों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि चोरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के मीरापुर तकिया गांव निवासी हरिश्चचंद्र मौर्य स्थानीय एक स्कूल में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कमरे में सो रहा था। रात दीवार फांदकर चोर उसके घर के कूद गए। कमरों का ताला तोड़कर चोर 35 हजार रुपये के अलावा सोने-चांदी के गहने, बर्तन, कपड़े समेत करीब दो लाख रुपये का सामान उठा ले गए। घरवाले सुबह सोकर जागे, तो कमरे और आलमारी खुली देख उनके होश उड़ गए। उधर, शिक्षक के साथ ही शनिवार की रात चोरों ने गांव के ही रहने वाले रसूल अहमद के घर में सेंध काटकर गहने, कपड़े, बर्तन समेत करीब एक लाख रुपये का सामान पार कर दिया।

एक ही रात दो-दो घरों में हुई चोरी की घटना से सुबह पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर आई इलाकाई पुलिस ने जांच पड़ताल की। साथ ही भुक्तभोगियों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, शनिवार की रात ही चोरों ने सौरई बुजुर्ग गांव के रहने वाले अमर सिंह के घर में भी चोरी की। दीवार काटकर चोर उसके घर से 10 हजार रुपये के अलावा गहने, कपड़े आदि लगभग एक लाख रुपये का सामान उठा ले गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके घटना की छानबीन शुरू कर दी है। एसओ ने बताया कि भुक्तभोेगियों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गरई गांव के चौकीदार के घर से शनिवार की रात चोर गहने समेत करीब दो लाख का सामान समेट ले गए। सुबह घटना की जानकारी पर आई पुलिस ने छानबीन के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के गरई गांव निवासी ओम प्रकाश चौकीदार है। उसने बताया कि शनिवार की रात वह ड्यूटी के लिए सैनी कोतवाली गया था। घर में सिर्फ महिलाएं ही मौजूद थीं।

महिलाएं भी घर में ताला लगाकर जानवरोें की रखवाली के लिए पशुबाड़े में सोने चली गई थीं। रात में ताला तोड़कर चोर उसके घर से गहने, कपड़े, बर्तन के साथ ही 25 हजार रुपये समेत करीब दो लाख रुपये का सामान समेट ले गए। गृहस्वामी ने बताया कि इन दिनों उसकी बेटी अनीसा भी मायके आई थी। चोर उसका भी सारा गहना उठा ले गए हैं। चौकीदार के घर हुई चोरी की सूचना पर रविवार की सुबह सैनी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना किया। साथ ही चौकीदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें