फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ चोरों ने किसान के घर से लाखों का माल उड़ाया

Fri, 03 May 2019 12:39 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के सरपताही गांव में बुधवार रात सेंध काटकर एक किसान के घर से चोरों ने नगदी, गहने सहित लाखों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई। उसने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


     सरपताही (पूरबशरीरा) निवासी राजबहादुर सिंह किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। बुधवार रात वह और उसके परिवार के सदस्य छत पर सो गए। इस दौरान सेंध काटकर भीतर घुसे चोर करीब पांच हजार रुपया नगद, लगभग साढ़े तीन लाख रुपया कीमत के गहने, कपड़ा, बर्तन, बिस्तर, अनाज, एटीएम कार्ड व चेकबुक सहित चार लाख के आसपास का सामान उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही परिवारीजनों के होश उड़ गए।

चोरी की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। हालांकि प्राथमिक जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। मामले में पश्चिमशरीरा एसओ हेमंत मिश्रा का कहना है कि चोरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। उधर, घटना को लेकर ग्र्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि चुनावी व्यस्तता के आगे पुलिस गश्त की ओर ध्यान नहीं दे रही है। इसी से चोरों का हौसला बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें