फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेवाघाट की झुलसी विवाहिता की मौत

Thu, 08 Jan 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। ईंट भट्ठे में काम करने वाली कोल्हुआ गांव की झुलसी विवाहिता की मंगलवार को मौत हो गई। वह रविवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में झोपड़ी के भीतर जल गई थी। मौत पर मायकेवालों ने दहेज के लिए जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति ननद समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के दमद का पुरवा गांव की रहने वाली रामप्यारी पत्नी स्व. सुखलाल ने बताया कि दो साल पहले उसकी बेटी शकुंतला देवी (24) की शादी महेवाघाट केे कोल्हुआ गांव निवासी मक्खनलाल से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही वह बाइक और 50 हजार रुपये की मांग करने लगा। इसके लिए उसकी बेटी को ससुरालवाले प्रताड़ित भी करने लगे। बताया कि कुछ दिन पहले ही पति उसे भी अपने साथ ईंट-भट्ठे में काम करने के लिए लेकर गया था। जहां रविवार की शाम उसे जला दिया गया था।

गंभीररूप से झुलसी विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे उसकी मौत हो गई। मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर पति, ननद और ननद के पति ने उसकी बेटी को जलाकर मौत के घाट उतार दिया। पीड़िता की तहरीर पर महेवाघाट कोतवाली पुलिस ने तीनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि विवाहिता की मौत आग से झुलसने के कारण हुई है। अब वह आग की चपेट में कैसे आई? इसकी छानबीन की जा रही है। तहकीकात के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें