चायल। पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मंदरी गांव में रविवार की शाम तालाब में डूबने से मासूम बालक की मौत हो गई। देर रात बालक का शव तालाब में उतराता मिला। बताया जा रहा है कि शाम वह खेत की ओर गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बालक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मंदरी गांव निवासी तीरथ लाल ने बताया कि रविवार की शाम उसका पांच वर्षीय बेटा रंजीत कुमार घर से खेत की शौच करने गया था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जाने से डूब गया। तालाब में डूबने से मासूम की मौत हो गई।
देर शाम बच्चे के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो उसकी लाश तालाब में उतराती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों ने घटना के बावत जानकारी ली। घरवालों के कहने पर पुलिस ने पंचनामा करके शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को दे दिया है। उधर, अचानक हुई बालक की मौत से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।