फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरे गड्ढे में गिरने से बालक की मौत

Mon, 11 May 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा (कौशाम्बी)। बकरी चराने गए बौली गांव के शिवाजीत (9) पुत्र दुर्गाप्रसाद की रविवार सुबह पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। उसके साथ रहे एक बालक की भी हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों बच्चे बकरी चराते समय गड्ढे के किनारे खड़े थे। जमीन में सीलन होने के कारण मिट्टी धसकने से यह हादसा हो गया। मौत से मां समेत परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के बौली गांव के  झब्बू ने अभी कुछ दिन पहले ही मकान का निर्माण कराया है। इसके लिए उसने गांव के बाहर स्थित अपने एक खेत में जेसीबी से मिट्टी की खुदाई कराई थी। मिट्टी खुदाई से खेत में बड़ा सा गड्ढा हो गया है। इस गड्ढे में दो दिन पहले नहर का पानी भर गया था। रविवार सुबह गांव के रहने वाले दुर्गाप्रसाद का लड़का शिवाजीत (09) और दिलीप कुमार का बेटा गुड्डू (08) बकरी चराने गए थे। दोनों बच्चे खेत में पानी भरे इसी गड्ढे के बगल खड़े थे। तभी सीलन के कारण गड्ढे के किनारे ही मिट्टी धसक गई। इससे दोनों बच्चे पानी भरे गहरे गड्ढे में गिरकर डूबने लगे।

बच्चाें के पानी में गिरने की आवाज और उन्हें डूबते देख अन्य चरवाहों के होश उड़ गए। वे शोर मचाने लगे। चीख-पुकार सुनकर गांववाले दौड़े। ग्रामीण पानी भरे गड्ढे में डूबे दोनों बच्चों को निकालकर अस्पताल भागे। वहां चिकित्सकों ने शिवाजीत को तो मृत घोषित कर दिया जबकि गुड्डू  की हालत गंभीर बनी है। बच्चे की मौत से घर-परिवार में कोहराम मच गया। अचानक हुए हादसे से ग्रामीण भी सन्न हैं। मामले में पश्चिमशरीरा कोतवाली के प्रभारी एसओ ओपी तिवारी ने ऐसी किसी घटना की सूचना से इंकार किया है। गांववालों का कहना है कि खेत में खोदा गया गड्ढा ही मासूम की जान के लिए जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


0 22 अगस्त 2013 करारी के यूसुफ (10) की तालाब में डूबने से मौत।
0 09 फरवरी 2014 मंझनपुर के हजरतगंज मोहल्ले के मुकेश (02) की तालाब में डूबने से मौत।
0 19 अप्रैल 2014 चरवा के सुधवर गांव में गुडिया (05) की तालाब में डूबने से मौत।
0 23 अप्रैल 2014 सरायअकिल के अतरसुइया गांव में रानी (06) की तालाब में डूबने से मौत।
0 03 मई 2014 पश्चिमशरीरा में सत्यम (08) और राधा (06) की तालाब में डूबने से मौत।
0 27 अप्रैल 2015 करारी के लहना गांव निवासी आदित्य (02) की मौत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें