फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से कार सवार पांच लोग घायल

Fri, 06 Feb 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। कानपुर-इलाहाबाद हाईवे पर बृहस्पतिवार की दोपहर ककोढ़ा गांव के समीप हुई मार्ग दुर्घटना में फतेहपुर से इलाहाबाद जा रहे कार सवार पांच लोग घायल हो गए। इनकी कार एक ट्रक से टकरा गई थी। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


फतेहपुर के रहने वाले अनीस (30) पुत्र गुड्डू, सोनू (28) पुत्र नवाब अली, मोहम्मद तारिक (20) पुत्र अबरार, अजर इकबाल (25) पुत्र आलिद अब्बास, सारिक (28) कार से इलाहाबाद जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जैसे ही इनकी कार कोखराज कोतवाली क्षेत्र के ककोढ़ा गांव के समीप पहुंची। तभी ट्रक से भिड़ंत हो गई। वाहनों की इस जोरदार टक्कर में कार सवार सभी लोग घायल हो गए।

दुर्घटना देख मौके पर राहगीरों के साथ गांववाले जुट गए। ग्रामीणों ने दुर्घटना की जानकारी इलाकाई पुलिस को दी। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त कार में घायल होकर फंसे सभी लोगों को बाहर निकालकर नजदीकी एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया। जहां सभी की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें