फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो पलटने से दर्जन भर कार्यकर्ता घायल

Tue, 17 Feb 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ा (ब्यूरो)। सपा की जनसभा के लिए देवीगंज जा रहे कार्यकर्ताओं से भरी टेंपो कड़ा के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे दर्जनभर लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी इस्माइलपुर में भर्ती कराया गया है। सभी घायल शहजादपुर गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को सपा की देवीगंज बाजार में जनसभा थी। इसमें भाग लेने के लिए शहजादपुर गांव के दर्जनभर लोग एक टेंपो से जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही टेंपो कड़ा के समीप पहुंचा, अनियंत्रित होकर पलट गई।

इससे टेंपो में सवार ललुआ (40), संतोष कुमार (30), गोरेलाल (60), रामरति (50), कलावती (45), छेदीलाल (45), रामेश्वर प्रसाद (50), अनीस अहमद (25), पन्नालाल (42), मरकरी (55), रितुकली (35), पुष्पा देवी (30), सुमन देवी (40), छमिया (30) आदि घायल हो गई।  दुर्घटनाग्रस्त टेंपों के नीचे दबे लोगों की चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकला। साथ ही उन्हें सीएचसी कड़ा (इस्माइलपुर) में भर्ती कराया।
विज्ञापन


उधर, पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर गांव के समीप सोमवार को दूध बेचकर घर लौट रहे बाइक सवार दूधिया को तेज रफ्तार टेंपो ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। दुर्घटना के बाद टेंपो चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। बता दें कि पिपरी कोतवाली क्षेत्र के नरहियापर गांव निवासी कल्लू (35) दूधिया है। वह सोमवार की शाम इलाहाबाद से दूध की बिक्री करके घर से लौट रहा था। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें