फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शनार्थियों से भरा टेंपो पलटा, किशोरी की मौत

Tue, 17 Feb 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू/कड़ा (कौशाम्बी)। दर्शनार्थियों से भरा टेंपो सोमवार की सुबह कड़ा के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके नीचे दबने से कोरियों गांव की रहने वाली शिवानी (14) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के कोरियों गांव की रहने वाली विमला देवी पत्नी शिव प्रताप सिंह, बेटी शिवानी और परिवार के ही सुखबीर सिंह पुत्र शिवदास सिंह और सीमा सिंह पत्नी राजवीर सिंह के साथ सोमवार की सुबह टेंपों से शीतला धाम कड़ा दर्शन करने जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे जैसे ही टेंपो गड़रियापुर गांव के समीप कड़ा की ढलान पर पहुंच, तभी अनियंत्रित होकर पलट गया।

टेंपो के नीचे दबने से शिवानी सिंह (14) पुत्री शिव प्रताप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टेंपों में बैठी उसकी मां विमला देवी (55) के साथ सुखबीर सिंह (32) और सीमा सिंह (34) गंभीर रूप से जख्मी हो गई। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे राहगीरों ने टेंपों में फंसे घायलों को बाहर निकाला। साथ ही हादसे की जानकारी इलाकाई पुलिस को दी। मौके पर पहुंची देवीगंज चौकी पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी इस्माइलपुर (कड़ा) में भर्ती कराया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें