फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुपट्टे से गला कसकर किशोरी की हत्या

Sun, 22 Feb 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवादा (ब्यूरो)। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बैगवां फतेहपुर गांव में किशोरी की उसके दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव निवासी रामलखन सरोज गांव में साइकिल पंक्चर की दुकान चलाता है। उसकी लड़की विजमा देवी (15) शाम को छह बजे घर से शौच के लिए निकली थी।
विज्ञापन


देर शाम तक घर नहीं लौटी। इससे घबराए परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। काफी प्रयास के बाद गांव के बाहर घर से करीब 400 मीटर दूर एक गेहूं के खेत में उसकी लाश पड़ी मिली। उसका गला दुपट्टे के कसा हुआ था। शरीर के कपड़े भी अस्त व्यस्त थे। सूचना पाकर सीओ पुर्णेंदु सिंह मौके पर पहुंच गए। साथ की कई थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें