फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू टवेरा पलटी, छह बाराती जख्मी

Fri, 13 Feb 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। शादी में शामिल होने करारी आए सुलेमसराय के छह बाराती बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। आधी रात घर लौटते समय मखऊपुर गांव के समीप इनकी टबेरा बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई थी। सभी घायलों को पुलिस ने एसआरएन हास्पिटल भेजा है। जहां दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


इलाहाबाद के सुलेमसराय से बुधवार को एक बारात करारी (कौशाम्बी) आई थी। बताया जाता है कि शादी में शामिल होने के बाद छह लोग एक टबेरा से वापस सुलेमसराय जा रहे थे। रात करीब 12.30 बजे जैसे ही इनकी कार पिपरी कोतवाली क्षेत्र के मखऊपुर गांव के समीप स्थित ससुर खदेरी नदी पुल के पास पहुंची। अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इससे टबेरा सवार जीतू (22), अजय कुमार (48), प्रेम कुमार (35), दशरथलाल (30), अरुण कुमार (25) और राम प्रसाद (50) सभी निवासी सुलेम सराय घायल हो गए।

दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे सभी घायल काफी देर तक पड़े रहे। बताया जाता है कि किसी दूसरे वाहन वालों की नजर दुर्घटनाग्रस्त टबेरा पर पड़ी, तो उसने एंबुलेंस सेवा को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने सभी घायलों को बाहर निकाला और पुुलिस को घटना से अवगत कराया। सूचना पर आई पिपरी पुलिस ने घायलों को एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद भेजवाया। जहां जीतू और अजय कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। बृहस्पतिवार को एसडीएम चायल ने भी मौके पर जाकर घटना की जांच-पड़ताल की। माना जा रहा है कि कार की तेज रफ्तार के कारण यह दुर्घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें