फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से अधेड़ बीमार, लखनऊ में भर्ती

Fri, 25 Aug 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू के मलाक रेजमा के किसान कमलेश पांडेय स्वाइन फ्लू से पीड़ित हैं। परिजनों ने उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हालत चिंताजनक बनी है। जानकारी होते ही सीएमओ ने गांव में टीम भेजी लेकिन परिजनों से मुलाकात नहीं हो सकी। सीएमओ का कहना है कि पुष्टि के लिए रिपोर्ट मंगवाई गई है।
विज्ञापन


मलाक रेजमा निवासी कमलेश पांडेय (45) किसान हैं। हफ्ता भर पहले उनकी तबियत खराब हुई। जिला अस्पताल में कमलेश पांडेय ने अपना इलाज कराया लेकिन कोई राहत नहीं मिली। परिजन उनको इलाहाबाद एसआरएन ले गए। एसआरएन से उनको एसपीजीआई रेफर किया गया। कमलेश को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कमलेश के भाई राजेश्वर का कहना है कि डॉक्टरों ने स्वाइन फ्लू की जानकारी दी है। इससे परिजनों के होश उड़े हैं।

स्वाइन फ्लू से किसान के बीमार होने का पता चलते ही सीएमओ डॉ. दीपेंद्र मालवीय ने डॉक्टरों की एक टीम गांव भेजी। कमलेश के परिजनों से मुलाकात नहीं हुई। आसपास के लोगों से पूछताछ कर टीम वापस चली आई है। सीएमओ का कहना है कि स्वाइन फ्लू से कमलेश पीड़ित हैं या नहीं इसकी पुष्टि के लिए रिपोर्ट मंगवाई गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। इस केस पर स्वास्थ्य विभाग की निगाह है। गांव में शुक्रवार से शिविर लगाया जाएगा और परीक्षण कर लोगों को दवाएं दी जाएंगी। गुरुवार को भी एक दर्जन से अधिक लोगों को दवाएं दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें