फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में किशोरी की मौत

Thu, 24 Mar 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा गांव की एक किशोरी की बृहस्पतिवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चर्चा है कि जहरीला पदार्थ खाने से किशोरी की मौत हुई है। हलांकि कि परिजनों का कहना है कि मौत बीमारी से हुई है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन

चरवा गांव निवासी रमेश बिजली विभाग में लाइन मैन का काम करता है। बृहस्पतिवार की सुबह उसकी 15 वर्षीय बेटी सविता के पेट में अचानक दर्द हुआ। परिजनों ने उसे इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय में दिखाया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन किशोरी को लेकर इलाहाबाद जा रहे थे कि उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मौत के बाद से परिजनों में कोहराम है। गांव में किशोरी की मौत को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। लोगों का कहना था कि किसी बात को लेकर उसने सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया है। हालांकि परिजन बीमारी की बात बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें