फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने प्रतियोगी छात्र को रौंदा, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नेवादा। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के भगवतपुर गांव स्थित आईटीबीपी कैंप के समीप बुधवार रात तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक सवार प्रतियोगी छात्र को रौंद दिया। प्रयागराज के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। हादसे में उसका साथी घायल हो गया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


चित्रकूट जिले के राजापुर कस्बे का नीलेश अग्रहरि (24) पुत्र जयप्रकाश प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। दो दिन पहले किसी काम से घर आया था। इसके बाद बुधवार रात करारी इलाके के म्योहर गांव में रहने वाले अपने साथी सुनील के साथ प्रयागराज जा रहा था। आईटीबीपी कैंप के समीप पीछे से आए डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों युवक गिर गए। इस दौरान डंपर नीलेश को रौंदते हुए गुजर गया।

दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आननफानन निजी वाहन की मदद से घायलों को प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां नीलेश की सांसें थम गईं। उसके साथी सुनील को भर्ती कर लिया गया है। नीलेश की मौत से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें