फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में छह साल के बालक से कुकर्र्म

Sat, 17 Oct 2015 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पिपरी इलाके के छह वर्षीय मासूम बच्चे के साथ बृहस्पतिवार की रात गांव के ही एक किशोर ने कुकर्म कर डाला। वह उसे दुर्गापूजा देखने के बहाने घर से बुलाकर ले गया था। जख्मी हालत में घर पहुंचे बच्चे ने रो-रोकर किशोर की करतूत घरवालों को बताई, तो परिजन सन्न रह गए। पुलिस ने घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसओ ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले छह वर्षीय बच्चे को बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे पड़ोसी किशोर दुर्गापूजा दिखाने के बहाने बुलाकर घर से ले गया था। बताया जाता है कि करीब दो घंटे तक दोनों गांव के बाहर सजे पूजा पंडाल में मौजूद रहे। आरती होने के बाद किशोर बच्चे को लेकर घर लौटने लगा। रास्ते में स्कूल के समीप बच्चे को दबोचकर उसके साथ जबरदस्ती की। किशोर के कुकर्म से मासूम जख्मी हो गया।

वह उसे जख्मी अवस्था में वहीं रोते हुए छोड़कर भाग निकला। करीब घंटे भर बाद जब मासूम खून से लथपथ सिसकते हुए घर पहुंचा, तो उसकी हालत देख घरवालों के होश उड़ गए। पूछताछ करने पर उसने पड़ोसी किशोर की सारी करतूत घरवालों को बता दी। यह सुनते ही परिजन सन्न रह गए। रात में ही बच्चे को लेकर परिजन थाने गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जख्मी बालक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं भुक्तभोगी के पिता से तहरीर लेकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें