फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर धारदार से हमला

Thu, 25 Dec 2014 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मरदानपुर गांव में मंगलवार की शाम खेत से घर लौट रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया। युवक को लहूलुहान और चीखता देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। युवक की चीख सुन गांव के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी। हालत नाजुत देख डॉक्टरों ने उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। युवक पर कातिलाना हमला किसने किया। इसे लेकर परिवारीजन खामोशी अख्तियार किए हुए हैं।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मरदानपुर गांव का रहने वाला कुलदीप मंगलवार की शाम खेत से घर लौट रहा था। पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला होते ही युवक चिल्लाते हुए खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। उधर, युवक की चीख सुन गांव के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। अंधेरे का लाभ उठाकर हमलावर भाग निकले।

ग्रामीण हमले की जानकारी पुरामुफ्ती कोतवाली पुलिस को देते हुए कुलदीप को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाहाबाद रेफर दिया। कुलदीप के भाई दिलीप चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। युवक पर कातिलाना हमला किसने और क्यों किया। इस लेकर पुलिस के साथ परिजन भी चुप्पी साधे हुए है। मामले में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस घटना की वजह और हमलावराें की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें