फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की सात बाइक और पिकअप बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। दोआबा की पुलिस ने शुक्रवार को चोरी की एक पिकअप और सात बाइक के साथ पांच शातिरों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है। शनिवार को पत्रकार वार्ता करके एसपी ने मातहतों की पीठ थपथपाई।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा एसओ संजय गुप्ता शुक्रवार शाम गश्त पर थे। पुनवार चौराहे पर उन्हें एक  बाइक सवार दो संदिग्ध दिखे। पुलिस वालों ने रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे। ऐसे में दौड़ाकर सिपाहियों ने संभू पुत्र बोरा निवासी कोल्हुआ थाना पश्चिमशरीरा व अजय सिंह पुत्र छत्रपाल निवासी कोरियन थाना धाता जिला फतेहपुर बताया। पूछताछ में शातिरों ने बताया कि वो वाहन चोरी करके बेचने का काम करते हैं। इनके कब्जे से चोरी की कुल पांच बाइक बरामद की गई। इसी तरह सैनी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह ने शुक्रवार को इलाके के कानेमई गांव निवासी छेद्दू पुत्र भइयाल राजपूत के नलकूप से चोरी की दो बाइक बरामद की। पुलिस ने छेद्दू को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

वहीं, दूसरी ओर पिपरी पुलिस ने इलाके के ही कसेंदा निवासी मो. आजम उर्फ रुस्तम तथा आरिफ कुरैशी को चोरी की पिकअप के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। ऐसे ही चरवा कोतवाली पुलिस ने पथरा कंचनपुर गांव के समीप से एक पिकअप में लादकर वध के लिए ले जाए जा रहे तीन मवेशियों को बरामद किया। पशु तस्कर राहुल कुमार पुत्र दूबे निवासी बाकराबाद थाना धूमनगंज जिला प्रयागराज को भी मौके से पकड़ लिया गया। शनिवार को अपने कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में पत्रकार वार्ता करते हुए एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि जिले भर की पुलिस संजीदगी के साथ काम कर रही है। और बेहतर काम करने पर मातहतों को नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें