फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदीअरब से आया युवक का शव

Sun, 15 Jan 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सऊदीअरब में मौत का शिकार हुए चालक पिंटू मौर्य का शव शुक्रवार की शाम को घर आ गया। शव आते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। शनिवार को पिंटू के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पिंटू की मौत 28 नवंबर को सऊदीअरब में हुई थी। बेेटे का शव देखने के लिए परिजन महीनों से कलप रहे थे।
विज्ञापन


  टेनशाहआलमाबाद निवासी पिंटू मौर्या (20) पुत्र अमृतलाल दो भाईयों एक बहन में छोटा था। बड़े भाई अरविंद व बहन लक्ष्मी देवी की शादी हो चुकी है। पिंटू बेरोजगार था। वह करीब डेढ़ साल पहले एक एजेंट के माध्यम से सऊदीअरब चला गया था। वहां वह चालक था। 28 नवंबर की शाम को वह करंट की चपेट में आ गया था, इससे उसकी मौत हो गई थी। सात दिन बाद इसकी सूचना परिजनों को मिली थी। इससे परिजन यहां बेटे का शव देखने के लिए तड़प रहे थे।

बेटे का शव मंगाने के लिए मां फूलमती व भाई अरविंद ने कई बार डीएम से गुहार लगाई थी। इस मामले में डीएम ने शासन को पत्र भी भेजा था। तमाम प्रयास के बाद शुक्रवार को फ्लाइट से पिंटू मौर्य का शव लखनऊ आया। इसके बाद वहां पोस्टमार्टम होने के बाद देर शाम शव घर आया। शव आते ही मां फूलमती शव से लिपटकर रोने लगी। मां की दहाड़ सुनकर लोगों का कलेजा कांप उठा। शनिवार को पिंटू के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पिंटू की मौत पर पूरा गांव गमगीन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें