फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू की नोक पर विवाहिता से गैंगरेप

Mon, 30 Oct 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सरायअकिल इलाके में बुधवार शाम दरिंदों ने घर में घुसकर विवाहिता के साथ सामूहिक दुराचार किया। दरिंदगी के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी युवक भाग निकले। दूसरे दिन पीड़िता थाने पहुंची। आरोप है कि तहरीर लेने के बाद पुलिस ने थाने से भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलते देख रविवार को पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता बुधवार शाम घर में अकेली थी। परिवार के लोग धान की कुटाई करने खलिहान गए थे। बताया कि अकेली देख पड़ोस के दो युवक बहाने से घर के भीतर दाखिल हुए। जब तक वह कुछ समझ पाती युवकों ने चाकू दिखाते हुए चुप रहने की धमकी दी। इसके बाद दबोच कर कमरे में उठा ले गए और इज्जत लूट ली। दरिंदों के चंगुल में फंसी विवाहिता लाख प्रयास के बाद भी कुछ नहीं कर सकी। हवस मिटाने के बाद कहीं भी शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी युवक भाग निकले। देर शाम घर लौटे परिजनों को विवाहिता ने आपबीती बताई तो वे सन्न रह गए। आरोप है कि दूसरे दिन वह शिकायत लेकर थाने गई पर पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख रविवार को पीड़िता मंझनपुर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने सरायअकिल कोतवाल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें