फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा से धक्का-मुक्की, दुर्व्यवहार

Tue, 31 Oct 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
kaushambi
विज्ञापन
सरायअकिल का लाला का पुरवा गांव सोमवार सुबह सुलगते-सुलगते बचा। स्कूल परिसर में बंद मवेेशियों को छुड़ाने गए चौकी प्रभारी के साथ धक्का-मुक्की करते हुए युवक मारपीट पर आमादा हो गए। युवकों के बीच दरोगा को फंसा देख हमराही सिपाहियों ने घटना की जानकारी अफसरों को देते हुए दरोगा को बचाकर स्कूल में छिपाया। गांव पहुंची पुलिस ने उग्र ग्रामीणों को शांत कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि दरोगा ने युवकों के साथ विवाद शुरू किया था।
विज्ञापन


सरायअकिल थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा प्राथमिक स्कूल में शनिवार को उपद्रवी युवकों ने खुलेआम घूम रहे मवेशी को स्कूल परिसर में बंद कर दिया। इस पर शिक्षकों ने मामले की शिकायत विभागीय अधिकारियों के साथ एसडीएम से की। सोमवार को उपजिलाधिकारी के निर्देश पर चौकी प्रभारी कनैली रामकुमार पांडेय हमराहियों के साथ गांव पहुंचे। बताया जा रहा है कि स्कूल का ताला खुलवाते समय उपद्रवी युवक दरोगा से भिड़ गया।

दरोगा ने इसका विरोध किया तो वह अपने दोस्तों संग मिल मारपीट पर आमादा हो गया। दरोगा के साथ धक्का-मुक्की देख हमराही सन्न रह गए। आनन-फानन घटना की जानकारी अफसरों को दी और किसी तरह दरोगा को ग्रामीणों के चंगुल से बचाते हुए नजदीक के दूसरे स्कूल में छिपाया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने उग्र ग्रामीणों को समझाते हुए शांत कराया। उधर, गांव के अमृतलाल का आरोप है कि दरोगा ने जबरन पिटाई कर दी थी। सीओ चायल श्यामसुन्दर ग्रोवर ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें