फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलवाई के हाथ तोडने के मामले में नहीं हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

एक माह बाद भी हलवाई के दोनों हाथों की हड्डी तोड़ने के मामले पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब उसने मुख्यमंत्री को फैक्स भेज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

राजेश कश्यप पुत्र स्वर्गीय नकली राम निवासी भांडिया वाली मस्जिद पट्टी चौधरान का रहने वाला है। वह 30 सितंबर को रात्रि के नौ बजे एक विवाह मंडप में हलवाई का कार्य कर घर आ रहा था। जब वह रास्ते में खंड वालिया कुएं के पास पहुंचा तो वहां पहले से ही खड़े पांच युवकों ने उसे रोक लिया और गाली गलौच कर मारपीट करने लगे। उन्होंने उसके दोनों हाथ पकड़ कर डंडों से पिटाई की। इससे हलवाई के दोनों हाथों की हड्डियां टूट गई। उसने इस संबंध में कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया । रिपोर्ट दर्ज करने के एक माह बाद भी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की और वह अधिकारियों के चक्कर काटते थक गया। अब उसने मुख्यमंत्री को फैक्स भेजकर आरोपी हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव ने कहा मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें