फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Sun, 24 Sep 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
रतगहा में शनिवार सुबह करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक कारखाने का कटआउट ठीक कर रहा था। आधे घंटे बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।   
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के रतगहा निवासी संजीत कुमार (32) पुत्र रामहित किसान था। रोजी-रोटी के लिए उसने गांव में ही निजी नलकूप के साथ आटा चक्की का कारखाना खोल रखा था। रखवाली के साथ वह कारखाना और नलकूप चलाने का भी काम करता था। सुबह कारखाने के कट आउट का फ्यूज उड़ गया। इस पर वह उसे ठीक करने लगा। इसी दौरान अचानक संजीत करंट की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आधे घंटे बाद घर के लोग कारखाना पहुंचे तो देखा युवक का शव पड़ा था। उसी के बगल में बिजली का तार पड़ा था। शव देख परिवार के लोग सन्न रह गए। दोपहर में परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें