फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का दुपट्टा खींचकर भागे बाइक सवार

Tue, 12 Sep 2017 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
 सैनी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को पैदल कालेज जा रही एक छात्रा का दुपट्टा बाइक सवार युवकों ने खींच लिया। इससे युवती सकपका गई। जब तक वह कुछ समझ पाती युवक बाइक से भाग निकले। शोहदों की इस हरकत से क्षुब्ध युवती सरेराह फूट-फूट कर रोने लगी। कालेज की अन्य छात्राएं आईं तो वे उसे साथ ले गईं।
विज्ञापन


सैनी थाना क्षेत्र में हाईवे के समीप स्थित एक कालेज में इलाके की ही एक युवती बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ती है। वह घर से एक आटो में बैठकर हाईवे पहुंची। आटो से उतरकर वह पैदल कालेज जा रही थी। उस समय वह अकेली थी। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार युवक छात्रा का दुपट्टा खींचकर भाग निकले। अचानक हुई इस घटना से छात्रा सकपका गई। जब तक वह शोर मचाती बाइक सवार युवक दुपट्टा लहराते हुए भाग निकले। युवती चीख मारकर रोने लगी। आसपास मौजूद लोग भागकर पहुंचे। पूछताछ के बाद उन्होंने बाइक सवार लोगों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। इसी दौरान छात्रा की सहेलियां आ गईं। जानकारी होने पर वे छात्रा को अपने साथ ले गईं। सैनी एसओ योगेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। न ही कोई तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें