फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनी में मासूम से कुकर्म का प्रयास

Fri, 24 Jul 2015 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ा (कौशाम्बी)। सैनी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह एक साधन सहकारी समिति के सचिव ने मासूम बच्चे के साथ कुकर्म प्रयास किया। बच्चे की चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने सचिव को दबोचकर समिति के ही एक कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उग्र लोगों को जांच और कार्रवाई  का भरोसा दिलाते हुए सचिव को छुड़ाया। दोपहर थाने में हुई घंटों पंचायत के बाद दोनों पक्षों ने सुलह कर ली।
विज्ञापन


सैनी थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला नौ वर्षीय मासूम बच्चा सुबह गांव के समीप स्थित साधन सहकारी समिति के सामने से होकर खेत की ओर जा रहा था। बताया जाता है कि बच्चे को अकेला देख सचिव ने उसे बहाने से कमरे में बुला लिया। आरोप है कि उन्होंने उसके साथ कुकर्म करने की कोशिश की। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। लोगों ने बच्चे की हालत देखी तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। लोग हंगामा करते हुए सचिव को धरदबोचा और पीटकर कमरे में बंद कर दिया।

घटना और ग्रामीणों के आक्रोश की सूचना लगते ही मौके पर एसओ सैनी सिपाहियों के साथ पहुंचे। उन्होंने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए सचिव को मुक्त कराया। घटना को लेकर घंटों में थाने में पंचायत हुई। इसके बाद दोनों पक्षों ने सुलह कर ली। एसओ सैनी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि बच्चे के साथ कुकर्म का प्रयास किए जाने की बात निराधार है। फौरी तौर पर लग रहा है कि गवंई सियासत के चलते सचिव को फंसाने के लिए ऐसी साजिश की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें