फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल और बाइक भिड़ंत में दो की मौत

Thu, 10 Mar 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल के बिरनेर गांव के समीप मंगलवार शाम साइकिल और बाइक टकराने से बुद्धपुरी गांव के कपिल रस्तोगी (30) और सरैंया निवासी उर्मिला (40) की मौत हो गई। उस वक्त महिला अपने दो बच्चों और देवर के साथ बाइक से बहन के घर से होकर लौट रही थी। महिला की बेटी की भी हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे इलाहाबाद रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


सरायअकिल कस्बे के बुद्धपुरी मोहल्ले का कपिल रस्तोगी (30) पुत्र हरिओम रस्तोगी साइकिल से कपड़े की फेरी लगाता था। शाम करीब 7.30 बजे वह पुरखास की ओर से सरायअकिल लौट रहा था। जैसे ही वह बिरनेर गांव के समीप पहुंचा। तभी मनौरी की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में साइकिल सवार कपिल रस्तोगी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार उर्मिला देवी (40) पत्नी पप्पू, उसकी बेटी पूजा (15), बेटा गोलू (12) और देवर विमलेश कुमार निवासी सरैंया थाना सरायअकिल जख्मी हो गए। दुर्घटना हुई देख मौके पर भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस मंगाकर सभी लोगों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने चेकअप करते ही कपिल को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य चारों लोगों को भर्ती कर लिया। जहां इलाज के दौरान उर्मिला देवी (40) की भी सांसें थम गईं। वहीं उसकी बेटी पूजा देवी की हालत नाजुक बनी हुई है। उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। वहीं हादसे में मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते दोनों परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। बता दें कि उर्मिला देवी का पति पप्पू मुंबई में रहता है। वह मंगलवार की दोपहर मनौरी में रहने वाली अपनी बहन से मिलने दोनों बच्चों और देवर के साथ बाइक से वहां गई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

              
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें