फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर को गोली मारी

Mon, 16 May 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली इलाके के मूरजगंज मेला बाग के पास रविवार रात एक प्रापर्टी डीलर को गोली मार दी गई। बोलेरो सवार बदमाशों ने पहले ओवरटेक उसे रोका। फिर पीटने के बाद उसे गोली मार दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। उसे पीएचसी ले जाया गया है। उसे उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


सैनी का रहने वाला अमित 28 पुत्र दीपचंद इलाहाबाद में प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। सुबह वह बाइक से इलाहाबाद गया था। रात में वह घर लौट रहा था। करीब साढ़े आठ बजे वह मूरतगंज मेला बाग के पास पहुंचा। तभी बोलेरो सवार बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। उसने शोर मचाने की कोशिश की।

इस पर बदमाशों ने उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। लोगों को आता देख बोलेरो सवार बदमाश भाग निकले। अमित वहां लहुलूहान पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके घरवालों को सूचना दी और पीएचसी ले गई। वहां से उसकी हालत नाजुक देख उसे एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें