फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवती की मौत

Mon, 22 May 2017 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
सदर कोतवाली के ओसा चौराहा में रविवार की सुबह करंट लगने से एक युवती की मौत हो गई। सफाई के दौरान कूलर में करंट उतरने से यह हादसा हुआ। युवती एमए की छात्रा थी। उसकी मौत से घर में हाहाकार मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


ओसा चौराहा निवासी कमलाकांत मिश्र किसान हैं। उनकी बड़ी बेटी प्रीति मिश्र (22) एमए की छात्रा थी। रविवार सुबह प्रीति घर की सफाई कर रही थी। कूलर चल रहा था। वह फर्श में पोछा लगा रही थी। उसने कूलर की सफाई के लिए जैसे ही गीला कपड़ा कूलर में लगाया तो वह करंट की चपेट में आ गई। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। छोटे भाई रामू ने देखा तो उसने शोर मचाया। मां व पिता भागकर मौके पहुंचे।

किसी तरह घर की लाइट बंद कर प्रीति को बाहर निकाला गया। प्रीति को गंभीर हालत में पड़ोसियों की मदद से आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इससे परिवार में हाहाकार मच गया। प्रीति के पिता कमलाकांत मिश्र, मां व भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। कमलाकांत ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी पढ़ने में तेज थी। उसको वह आफिसर बनाने का ख्वाब देख रहे थे लेकिन कुदरत ने उनके सपनों को चूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें