फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान दंपति को दबंगों ने घर में घुसकर पीटा

Fri, 16 Dec 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सरायअकिल के चित्तापुर ग्राम प्रधान के घर बुधवार की सुबह दबंगों ने हमला बोल दिया। पंचायत भवन की चाभी को लेकर कहासुनी के बाद हमलावरों ने प्रधान दंपति को बेरहमी से पीट दिया। गांव के अन्य लोगों के बीच-बचाव करने पर किसी तरह प्रधान दंपति की जान बच सकी। भुक्तभोगी प्रधान ने हमलावर पिता-पुत्रों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


  सरायअकिल थाना क्षेत्र के चित्तापुर गांव निवासी धर्मवीर पुत्र भोंदू वर्तमान ग्राम प्रधान है। बताया कि बुधवार की सुबह पड़ोसी पिता-पुत्र घर पर पहुंचे और पंचायत भवन की चाभी मांगी। इस पर उसने चाभी पास नहीं होने की बात कही तो वह आग बबूला हो गए और पिटाई शुरू कर दी। ग्राम प्रधान को पिटता देख पत्नी बीच-बचाव करने पहुंची तो हमलावरों ने उसे भी पीट दिया। प्रधान दंपति को पिटता देख गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद भुक्तभोगी प्रधान से तहरीर लेकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें