फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटना वाली रात इमरान के घर तक आया था फरहा का रिश्तेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
चर्चित इमरान जाफरी हत्याकांड में एसओजी कातिलों के करीब तक पहुंच चुकी है। घटना वाली रात इमरान की बीवी फरहा का एक रिश्तेदार उसके घर तक आया था। पुलिस को फरहा के साथ उसके इसी रिश्तेदार पर वारदात को अंजाम देने का शक है। पुलिस का साफ कहना है कि घटना में और भी लेाग शामिल हैं।
विज्ञापन


पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के उजिहिनी खालसा गांव निवासी इमरान जाफरी की सोमवार रात घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के चाचा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस को शुरुआती दौर से ही इमरान की बीवी फरहा पर शक है। पुलिस के मुताबिक फरहा का मोबाइल नम्बर सर्विलांस पर लगाया गया तो पता चला कि एक रिश्तेदार से फरहा की फोन पर घंटे-घंटे भर तक बात हुआ करती थी। यह सिलसिला महीनों से चल रहा था। यही रिश्तेदार घटना वाली रात फरहा के घर तक आया था। उसकी लोकेशन फरहा के घर के समीप मिली है।

इसके बाद रिश्तेदार पुलिस के राडार पर आ गया है। माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही इसे हिरासत में ले लेगी। पुलिस अफसरों का मानना है कि रिश्तेदार अकेला नहीं आया होगा। उसके साथ कोई और भी रहा होगा। रिश्तेदार को पकड़ने के बाद ही उसके साथी के बारे में जानकारी मिल सकेगी। कुल मिलाकर पुलिस अब कातिलों को पहचान चुकी है। किसी भी रोज घटना का खुलासा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें