फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कस्टडी से भागा रेप का मुल्जिम

Mon, 19 Feb 2018 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
जेल भेजने के लिए जिला कचहरी लाया गया रेप का एक मुल्जिम रविवार की दोपहर पुलिस कस्टडी से भाग निकला। इसकी जानकारी होते ही पुलिस अफसरों के होश उड़ गए। हरकत में आई पुलिस ने घेराबंदी कर थोड़ी ही देर में आरोपी को धर दबोचा। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा इलाके के एक गांव का बड़कू पुत्र रप्पू सिंह दो महीने पहले एक किशोरी को लेकर भाग गया था। आरोप है कि उसने किशोरी के साथ दुराचार भी किया। पुलिस पीड़िता को पखवाड़े भर पहले ही बरामद कर चुकी है। इसके बाद आरोपी बड़कू की तलाश की जा रही थी। इसी बीच रविवार की सुबह एसओ राकेश सरोज को सूचना मिली कि अभियुक्त पश्चिमशरीरा चौराहे पर खड़े होकर साधन का इंतजार कर रहा है। खबर मिलते ही उन्होेंने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर को दरोगा मनोज सिंह और सिपाही अनिल कुमार की अभिरक्षा में जेल भेजने के लिए उसे कचहरी भेजा गया। कचहरी परिसर से आरोपी पुलिस कर्मचारियों को चकमा देकर भाग निकला। अभियुक्त के फरारी की जानकारी होते ही एसपी ने जिले भर की पुलिस व एसओजी को अलर्ट कर दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि समदा चौराहे के पास से मुल्जिम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से भागने का मामला भी दर्ज कराया जाएगा। फिलहाल आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

फोटो नं-10
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें