फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े तीन ट्रक, 77 मवेशी बरामद

Fri, 13 Jul 2018 01:00 AM IST
काैशाम्बी ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
अजुहा। स्थानीय चौकी पुलिस ने गुरुवार शाम तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से तीन ट्रकों में लादकर वध के लिए ले जाए जा रहे 77 मवेशियों को बरामद किया गया है। पकड़े गए तस्करों से पुलिस पूछताछ कर रही है। अजुहा चौकी प्रभारी संजय गुप्ता को गुरुवार शाम सूचना मिली कि हाईवे के रास्ते पशु तस्कर ट्रकों में प्रतिबंधित मवेशियों को लादकर ले जा रहे हैं। खबर मिलते ही उन्होंने घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन


अजुहा कस्बा स्थित ससुर खदेरी नदी के समीप से तीन ट्रकों को पकड़ा। इस दौरान तीन तस्कर भी पकड़े गए। साथ ही 77 मवेशी बरामद किए गए। पूछताछ में तस्करों ने पुलिस को बताया कि वह मवेशियों को वध के लिए गया से मेरठ लेकर जा रहे थे। पुलिस को देखते ही अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। हिरासत में लिए गए तस्करों का नाम भी अभी पुलिस सार्वजनिक नहीं कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें