करारी। गोकशी के मामले में 27 साल से फरार वारंटी को छत्तीसगढ़ पुलिस ने करारी पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस छत्तीसगढ़ ले गई है।
छत्तीसगढ़ प्रांत के बलरामपुर जनपद के रघुनाथ नगर कोतवाली से आए उपनिरीक्षक विनोद पासवान ने बताया कि करारी कस्बे के आजाद नगर मोहल्ला निवासी सफीक के खिलाफ वहां की कोर्ट ने वारंट जारी किया था। वह 27 साल से पुलिस को चकमा देकर घूम रहा था। सोमवार को करारी पुलिस के सहयोग से सफीक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उप निरीक्षक के साथ टीम में एनके पटेल, अंकित सिंह, संजय जायसवाल व नरायण सिंह भी आए थे।