कनैली। सराय अकिल के धरमपुर गांव में शनिवार की दोपहर एक प्लंबर छत के ऊपर से गुजरे हाईवोल्टेज विद्युत तार की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में रोना पिटना मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कनैली गांव निवासी दीपक मौर्या (30) पुत्र केदारनाथ मौर्या प्लबंर था। शनिवार को वह पड़ोस के गांव धरमपुर में राम नरेश के यहां प्लंबरिंग का काम करने गया था। दोपहर में वह लोहे की सीढ़ी पर चढ़ कर काम कर रहा था। इसी समय घर के ऊपर से गुजरे हाईवोल्टेज तार में दौड़ रहे करंट ने उसे चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। वहां पर मौजूद लोग आनन फानन दीपक को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।