पिपरी के विलाशपुर गांव में रविवार शाम एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। चर्चा है कि महिला ने घरेलू कलह से क्षुब्ध होकर आत्मघाती कदम उठाया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विलासपुर गांव की विमला देवी (45) के पति रमेश सोनी ने दो साल पहले खुद को गोली से उड़ा लिया था। इसके बाद से महिला अपने चार बेटों के साथ घर में रह रही थी। बताया जा रहा है कि पति की मौत के बाद से महिला सदमे में रहती थी। उस पर एक बेटा भी उसे परेशान करता था। रोजाना घर में किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। आए दिन की किचकिच से परेशान विमला ने रविवार शाम घर के भीतर कमरे में रस्सी के सहारे फंदे से झूल गई। घंटों कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा तोड़ने पर कमरे में चुल्ले से लटकती लाश देख परिजनों की चीख निकल गई। चीखपुकार सुन पड़ोसी ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।