तिल्हापुरमोड़ स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया। बदमाशों ने सेल्समैन को तमंचा सटाया तो वह चीख पड़ा। शोर सुनकर बूथ में बैठे पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख बदमाशों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें धर दबोचा। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया है।
पिपरी के तिल्हापुर मोड़ स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार रात तेल भराने बहाने पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। जब तक बदमाश लूटपाट करते सेल्समैन ने शोर मचाना शुरू कर दिया। सेल्समैन का शोर सुबह पंप के अन्य कर्मियों के साथ नजदीकी बूथ पर खड़ी 100-डॉयल पुलिस भागकर घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने बाइक लेकर भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस वालों ने स्थानीय लोगों की मदद से बदमाशों को धर दबोचा। पकड़े गए बदमाशों ने अपनी पहचान नरेश कुमार पुत्र मूलचंद्र, शिवप्रसाद पुत्र कल्लू निवासी टिकरी पूरामुफ्ती के रूप में दी है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो तमंचा और कारतूस बरामद किया। पुलिस ने लिखापढ़ी करने के बाद दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया।