फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्तापुर मंदिर से मां पार्वती की मूर्ति चोरी

Sat, 18 Apr 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवादा। सरायअकिल के चित्तापुर गांव में स्थित प्राचीन शिवमंदिर से बृहस्पतिवार की रात मां पार्वती की मूर्ति चोरी हो गई। सुबह पूजा को गए ग्रामीणों को जब मंदिर से मूर्ति गायब दिखी, तो उनके होश उड़ गए। भनक लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्राम प्रधान सविता देवी ने घटना की जानकारी सरायअकिल पुलिस को दी। एसओ ने बताया कि मंदिर से मूर्ति चोरी की घटना संदिग्ध लग रही है। संभवत: किसी शरारती तत्व ने ऐसा किया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के चित्तापुर गांव में सैकड़ों वर्ष पुराना शिवमंदिर है। गांव के रहने वाले चंद्रभूषण, मिठाईलाल, अल्प नारायण मिश्र, मुन्ना तिवारी, ध्रुव कुमार द्विवेदी, रामराज पाल आदि ने बताया कि यह मंदिर स्थानीय स्वर्णकारों के पूर्वजों ने करीब 500 साल पहले बनवाया था। उसी समय मां पार्वती की मूर्ति भी स्थापित की गई थी। यही मूर्ति बृहस्पतिवार की रात मंदिर से चोरी हो गई।

इधर, सुबह जब गांव के लोग मंदिर में पूजा और जलाभिषेक को गए, तो मां पार्वती की मूर्ति गायब देख उनके होश उड़ गए। मंदिर से प्राचीन मूर्ति गायब होने की भनक लगते ही गांववालों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर ग्राम प्रधान सविता देवी, उनके पति मूलचंद्र आदि भी आ गए। प्रधानपति ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। साथ ही घटना की जानकारी सरायअकिल पुलिस को दी। ग्राम प्रधान सविता देवी और ग्रामीणों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसओ सरायअकिल विपिन त्रिवेदी ने बताया कि मंदिर से मूर्ति चोरी होने की घटना फौरी तौर पर संदिग्ध प्रतीत हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि स्थानीय किसी शरारती तत्व ने घटना की है। जिसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें