फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने वृद्धा को कुचला, मौत, चक्काजाम

Tue, 20 Jun 2017 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
हाईवे पर कल्यानपुर बाजार में सोमवार की शाम ट्रक ने वृद्धा को कुचल दिया। हादसे में वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। बैंक से पैसा निकलवाने के बाद महिला सड़क पार कर रही थी। घटना से गुस्साए  लोगों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


   कोखराज के ककोढ़ा गांव की केला देवी (78) पत्नी बृजलाल सोमवार को उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा कल्यानपुर वृद्धा पेंशन निकालने गई थी। बैंक से रुपये निकालने के बाद करीब चार बजे वह सड़क पार करने लगी। इसी दौरान इलाहाबाद की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक ने वृद्धा को टक्कर मारने के बाद कुचल दिया।

 हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत भाग निकला। इससे नाराज लोगों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्धा की मौत से परिजनों का हाल-बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें