फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में अधेड़ की मौत

Mon, 29 May 2017 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
 पइंसा के कोरियन का पूरा (जवई पड़री) गांव में रविवार सुबह बेटे की ससुराल आए अधेड़ की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। दो दिन पहले वह बेटे की ससुराल आया था। सुबह अधेड़ की लाश गांव के समीप पेड़ से लटकती मिली। परिजनों का कहना है कि अधेड़ का दिमागी संतुलन ठीक नहीं रहता था, इसके चलते उसने खुदकुशी है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली के कड़ा गांव का अनीस अहमद (55) पुत्र उद्दीन दो दिन पहले बेटे की ससुराल पइंसा के कोरियन का पूरा (जवई पड़री) गांव गया था। रविवार सुबह बेटे की ससुराल में ही गांव के बाहर फांसी के फंदे से लटकती उसकी लाश मिली। गांव के लोगों ने पेड़ से शव लटकता देखा तो सन्न रह गए। आनन-फानन लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों के साथ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परिवार के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक के भाई हबीब ने बताया कि अनीस की दिमागी हालत कई महीने से ठीक नहीं रहती थी। इससे उसने खुदकुशी की है। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव  कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ की मौत से मृतक के घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें