फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों ने मुसाफिरों को पीटा

Fri, 21 Oct 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के फसइया तालाब के समीप बृहस्पतिवार की दोपहर बाइक सवार युवकों ने ट्रैक्टर ट्राली सवार मुसाफिरों को जमकर पीटा। साइड नहीं देने पर युवकों ने गदर काटी। अफरा-तफरी के बीच हमलावर मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन


   सैनी कोतवाली क्षेत्र के थुलगुला गांव के लोग बृहस्पतिवार को कड़ा दरगाह में चद्दर चढ़ाने के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि दरगाह में मत्था टेकने के बाद सभी ट्रैक्टर ट्राली से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तीन बाइक सवार युवक हार्न बजाते हुए साइड मांगा। जगह नहीं होने पर चालक थोड़ी दूर जाने के बाद साइड दिया। इस पर भन्नाए युवकों ने ओवरटेक करने के बाद बीच सड़क बाइक खड़ी कर ट्रैक्टर ट्राली को रोक लिया।

इसके बाद ट्रैक्टर ट्राली सवार लोगों को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों की पिटाई से थुलगुला गांव निवासी बिजली (45), लालती देवी (38), कांती देवी (40), चालक राजेन्द्र कुमार (28), अवधेश कुमार (30), धर्मेन्द्र कुमार (20) समेत एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। सरेराह युवकों की गुंडई देख अफरा-तफरी मच गई। हमले के बाद युवक मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें