फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड का कहर जारी, दो की गई जान

Sun, 15 Jan 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले में हाड़कंपा देने वाली ठंड का कहर लगातार जारी है। शुक्रवार की रात सो रहे दो लोगों की हालत अचानक बिगड़ी। परिजन इलाज के लिए कुछ कर पाते कि देखते ही देखते दोनों की जान निकल गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।  
विज्ञापन


सरायअकिल थाने के बहुंगरा गांव का मिश्रीलाल मौर्य (55) पुत्र साधू मौर्य शुक्रवार की शाम स्वस्थ था। बताते हैं कि शाम को वह गांव के एक व्यक्ति के यहां निमंत्रण खाने गया था। निमंत्रण खाकर लौटने पर उसे ठंड का एहसास हुआ। आधी रात को उसका बदन ठंड से अचानक ऐंठने लगा। जानकारी परिजनों को हुई तो वह इलाज कराने के लिए व्यवस्था में जुट गए। परिजन उसे इलाज के लिए ले जाते कि देखते ही देखते मिश्रीलाल का दम निकल गया।

मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। दूसरी घटना पश्चिम शरीरा थाने के पभोषा गांव में हुई। ननिहाल में रह रहा अमीना निवासी गोली (45) पुत्र झल्लर गरीबी में जीवन यापन कर रहा था। अलाव और गर्म कपड़ों के अभाव में वह किसी तरह गुजर-बसर कर रहा था। शुक्रवार की रात उसके बदन में अचानक दर्द हुआ। भोर में गोली की मौत हो गई। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। दोनो शवों का परिजनों ने गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें