फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटक विवाहिता ने दी जान

Mon, 05 Oct 2015 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। संदिग्धदशा में रविवार को भक्तन का पुरवा गांव की एक विवाहिता की मौत हो गई। दोपहर घर के भीतर ही फंदे से उसकी लाश लटकती मिली। चर्चा है कि घरेलू कलह से आजिज आकर विवाहिता ने खुदकुशी की है। हालांकि परिजन दिमागी हालत ठीक नहीं रहने के कारण घटना होना बता रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के भक्तन का पुरवा गांव निवासी बच्चालाल मजदूरी करता  है। रविवार की सुबह वह पड़ोसी गांव में मजदूरी करने गया था। घर पर उसकी पत्नी गीता देवी (35) तीन बच्चों के साथ मौजूद थी। बाहर खेल रहे बच्चे दिन में करीब 11 बजे जब घर पहुंचे, तो विवाहिता की लाश छत के चुल्ले पर रस्सी से लटक रही थी। यह देख बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। बच्चों की चीखें सुनकर आसपास के लोग दौड़े।

भीतर का मंजर देख गांववालों के भी होश उड़ गए। लोगों ने घटना की जानकारी मृतका के पति के साथ इलाकाई पुलिस को दी। गांव पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव   फंदे से नीचे उतरवाया। छानबीन के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में चर्चा है कि विवाहिता ने घरेलू कलह से आजिज आकर आत्मघाती कदम उठाया है जबकि मृतका के पति ने बताया कि विवाहिता की कई महीनों से दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी। इससे पहले भी वह कई बार जान देने की कोशिश कर चुकी थी। फिलहाल विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। कोतवाली प्रभारी रज्जनलाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की असलियत पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें