फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे के लिए विवाहिता को मार डाला

Tue, 10 Mar 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर गांव में 12 दिन पहले हुई विवाहिता की मौत को मायकेवालों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। इल्जाम है कि मायके से मांगकर पैसे नहीं लाने पर ससुरालियों ने युवती को पीट-पीटकर मार डाला। इलाकाई पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर सोमवार को मायकेवालों ने एसपी से शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ने एसओ को प्रकरण की जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के चक सैनी गांव निवासी बच्चालाल ने बताया कि आठ साल पहले उसने बेटी गीता देवी की शादी कमालपुर गांव के रजऊ पुत्र रोशन लाल से की थी। ससुराल में भी 25 फरवरी की रात गीता देवी की मौत हो गई। मायकेवालों का आरोप है कि पति ने ही उसे पीट-पीटकर मार डाला है। बच्चालाल ने बताया कि उसका दामाद शराब पीने और जुआ खेलने का लती था। इसके लिए वह गीता से पैसों की मांग करता था। मायके से पैसे मांगकर नहीं लाने पर उसकी पिटाई की जाती थी।

आरोप है कि इसी पैसे की खातिर उसकी बेटी की जान ले ली गई। बच्चालाल का आरोप है कि उसने घटना की जानकारी सैनी कोतवाली पुलिस को दी थी। पर, पोस्टमार्टम कराने के बाद भी अब तक पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर 12 दिनों से भटक रहे अधेड़ ने सोमवार को परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आकर एसपी से मुलाकात की। पुलिस अधीक्षक को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने पीड़ित परिवार के लोगों को मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। साथ ही एसओ सैनी को प्रकरण की जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें