फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत

Sat, 29 Aug 2015 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
बारा (कौशाम्बी)। थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में ब्याही युवती की बृहस्पतिवार रात संदिग्ध दशा में मौत हो गई। रात में विवाहिता घर के भीतर आग गोला बन गई थी। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए पति, सास, ससुर और दो ननदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सरायअकिल थाना क्षेत्र के जुगराजपुर गांव की नेहा देवी की शादी तीन साल पहले कौशाम्बी थाने के सलेमपुर गांव निवासी आनंद कुमार से हुई थी। बृहस्पतिवार की रात विवाहिता घर के भीतर संदिग्ध दशा में आग का गोला बन गई। गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को घर वाले इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गए। मगर इलाज के दौरान ही देर रात में उसकी सांसें थम गईं।

बेटी की मौत की खबर पर मायके वाले अस्पताल पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। शुक्रवार को मृतका के पिता नवीन कुमार ने ससुरालियों पर दहेज की खातिर जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने पति आंनद कुमार, सास, ससुर और दो ननदों के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें