मंझनपुर। दहेज कम मिलने से नाराज बेरहम ससुरालियों ने एक विवाहिता को जमकर पीटा। मारपीट में महिला का गर्भपात हो गया। घटना के बाद ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर करारी कोतवाली पुलिस ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोखराज के बिसारा गांव की रहने वाली सुनीता की शादी दो साल पहले करारी कोतवाली के दरियापुर निवासी इंद्रजीत के साथ हुई थी। करीब छह महीने पहले सुनीता को गर्भ ठहरा। आरोप है कि इसके बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। सुनीत ने पेट में पल रहे बच्चे के हवाला दिया लेकिन वह लोग कुछ सुनने को राजी नहीं हुए। एक महीने पहले सुनीता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। मारपीट के दौरान सुनीता का गर्भपात हो गया था। इसके बाद भी ससुराल वालों को तरस नहीं आया। पीड़िता की शिकायत व एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर करारी पुलिस ने आरोपी पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।