फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान

Sat, 08 Jun 2019 12:41 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के जीवनगंज रेलवे फाटक के समीप शुक्रवार दोपहर ट्रेन के सामने कूदकर एक युवती ने जान दे दी। आत्मघाती कदम उठाने की वजह फिलहाल साफ नहीं है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


     चरवा इलाके के मलाक नागर गांव की सितारा देवी (18) पुत्री नत्थूलाल शुक्रवार दोपहर किसी को कुछ बताए बिना घर से निकल गई। इसके बाद वह जीवनगंज रेलवे फाटक के समीप पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सितारा काफी देर तक ट्रैक के आसपास टहल रही थी। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रही ट्रेन के सामने कूद गई। जिससे उसके चीथड़े उड़ गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मृतका की शिनाख्त की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की मौत के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें