फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा जलकर महिला मरी, पति व बेटा झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर कोतवाली इलाके के सेलरहा पश्चिम गांव में मंगलवार रात आग से जिंदा जलकर एक विवाहिता की मौत हो गई। उसका पति व बेटा झुलस गए। उन्हें एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन


     सेलरहा पश्चिम गांव का राकेश कुमार (32) किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। सोमवार को वह परिवार के साथ दर्शन करने मैहर गया था। मंगलवार रात लौटने के बाद राकेश, उसकी बीवी अनीता (30), बेटा आदित्य (6) तथा सूरज (1) एक ही कमरे में सो गए। रोशनी के लिए इन लोगों ने आलमारी में ढिबरी जलाकर रखी थी। अचानक जलती हुई ढिबरी अनीता के बिस्तर पर गिर गई। जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अनीता को चपेट में ले लिया। उसे बचाने के चक्कर में राकेश व आदित्य भी झुलस गए। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों तथा पट्टीदारों ने आननफानन एम्बुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने स्वरूपरानी नेहरु चिकित्सालय प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां बुधवार सुबह अनीता की मौत हो गई। आदित्य और राकेश की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। घटना के बाद से परिवार वालों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें