फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटिया गांव के युवक का अपहरण

Mon, 30 Jan 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल के कोटिया गांव के एक युवक बुधवार की शाम से गायब है। वह शाम को घर से खेत जाने के लिए निकला था, इसके बाद वह उसका अता-पता नहीं चल रहा है। मामले में अपहृत के भाई ने प्रधान पति और उसके बेटों पर युवक को अगवा करने का आरोप लगाते हुए घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन


      सरायअकिल थाना क्षेत्र के कोटिया गांव निवासी मंगल पाल पुत्र सुखलाल की गांव के ही लोगों से चुनावी रंजिश चल रही है। 25 जनवरी की शाम उसका भाई कन्तू उर्फ राकेश खेत की ओर गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। खोजबीन के दौरान पता चला कि उसके भाई को अगवा कर लिया गया है। प्रधान पति और उसके बेटों ने दो दिन पहले पुरानी रंजिश में अगवा कर हत्या की चेतावनी भी दी थी। अपहृत युवक के परिजनों को आशंका है कि उसके भाई की हत्या कर शव गायब कर दिया गया है। रविवार को मंगल पाल थाने पहुंचा और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। मंगल पाल से तहरीर लेकर पुलिस ने कन्तू उर्फ राकेश की तलाश शुरू कर दी। सरायअकिल एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें