फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत बाप-बेटी की लाश बोरवेल में होने की आशंका

Tue, 26 Apr 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लापता बाप-बेटी की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
 सैनी क्षेत्र के नूरपुर गांव से रहस्यमय परिस्थितियों में गायब पिता और बेटी की हत्या कर दिए जाने की आशंका घरवाले ही नहीं ग्रामीणों को भी है। खेत से रविवार की शाम से लापता बाप-बेटी की तलाश में जुटी पुलिस को मंगलवार की सुबह गांव बाहर बंद पड़े सरकारी नलकूप के बोर के महिला के बाल और आसपास खून भी धब्बे मिले। इससे लोगों का शक और गहरा हो गया है। एसओ ने बताया कि बोरवेल की पाइप निकालने का प्रयास हो रहा है, तभी सच सामने आएगा।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी बद्री प्रसाद यादव की सिर्फ दो बेटियां हैं। पहली बेटी गीता देवी की उसने शादी कर दी है। साथ ही उसने बड़ी बेटी की सहमति से अपनी जमीन  छोटी बेटी सुधा के नाम रजिस्ट्री कर दी थी। इधर, छोटी बेटी का रिश्ता पर हो गया था। इसी बीच रविवार को वह बेटी के साथ खेत की ओर गया था, तभी से बाप-बेटी दोनों रहस्यमय हालात में लापता हो गए। रात में जब पड़ोसियों को बद्री और उनकी बेटी नहीं दिखी, तो लोग खोजबीन में जुटे। कोई जानकारी नहीं मिलने पर उसकी बड़ी बेटी को इसकी जानकारी दी गई। घर आई बड़ी बेटी ने पिता और बहन के अपहरण और हत्या की आशंका जताते हुए सैनी कोतवाली को सूचना दी। तभी से पुलिस लापता अधेड़ और उसकी छोटी बेटी की तलाश में जुटी है। वहीं पुलिस ने लापता अधेड़ बद्री प्रसाद के साले  श्याम सिंह पुत्र भुट्टन की तहरीर पर अधेड़ के भतीजे मिथलेश के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है। पुलिस लापता बाप-बेटी की तलाश में जुटी थी। इसी बीच मंगलवार की सुबह किसी ने जानकारी दी कि नूरपुर गांव के बाहर बरसों से बंद पड़े सरकारी नलकूप के समीप खून की धब्बे हैं। खेत की ओर से टपका खून नलकूप के बोर तक है। लोगों को आशंका है कि दोनों की हत्या करके लाश का काटकर इसी बोरवेल में डाल दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरवेल में टार्च की रोशनी से पड़ताल की। बोरबेल में महिला के बाल जैसा कुछ नजर आने पर पुलिस ने रस्सी में लकड़ी बांधकर बोरवेल में डाला, तो लंबे-लंबे फंस गए। इससे लोगों का शक और गहरा हो गया है। एसओ सैनी दिनेश सिंह ने बताया कि तकरीबन 80 फिट नीचे पाइप के अदंर ईंट, मिट्टी आदि पड़ी हुई है। ऐसे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस बोरबेल का पाइप निकाले जाने की कोशिश में है। नलकूप विभाग के ठेकेदार को पुलिस ने बुलाया। ठेकेदार देशराज सिंह ने बताया कि पाइप बाहर  निकालने में कम से कम 24 घंटे का समय लगेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें