फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरवा से सरेराह किशोरी का अपहरण

Tue, 05 Apr 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा इलाके से सोमवार की सुबह बाइक सवार युवक गांव की ही किशोरी को अगवा करके भाग निकला। किशोरी गेहूं फसल की कटाई करने के लिए खेत की ओर जा रही थी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक और किशोरी की खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन

चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी सोमवार की सुबह करीब 5 बजे घर से गेहूं फसल की कटाई करने के लिए खेत की ओर जा रही थी। बताया जाता है कि उसके घर से निकलते ही गांव का एक युवक बाइक लेकर वहां पहुंचा। उसने जबरदस्ती किशोरी को बाइक पर बैठाया और ले भागा। उधर, किशोरी को बाइक से लेकर भागने से गांव में हड़कंप मच गया। काफी देर तक घरवाले तलाश में भटकते रहे, लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चला। किशोरी के पिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। एसओ चरवा राम आसरे सरोज ने बताया कि मामला अपहरण का नहीं बल्कि प्रेम संबंध का लग रहा है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। दोनों की खोजबीन के लिए मुखबिरों की मदद ली जा रही है। बरामदगी के बाद ही घटना की असलियत का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें